Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लॉकडाउन के कारण फंसे म्यांमार के 21 नागरिकों को मणिपुर सरकार ने वापस भेजा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Manipur government
, गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (09:21 IST)
इम्फाल। मणिपुर सरकार ने तेंगनोपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित एक शहर में फंसे म्यांमार के 21 नागरिकों को बुधवार को उनके देश भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से ये लोग मोरे शहर में फंस गए थे।
उन्होंने बताया कि वापस भेजने से पहले इन लोगों की कोविड-19 की जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित न होने की पुष्टि हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि 'इंडो म्यांमार फ्रेंडशिप ब्रिज' पर उन्हें आव्रजन अधिकारियों को सौंप दिया गया। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमेरिका में Coronavirus से मरने वालों की संख्या 1,50,000 हुई