महाराष्ट्र में निजी बस के ट्रक से टकराने से 22 यात्री घायल, 4 गंभीर

Webdunia
बुधवार, 12 जुलाई 2023 (11:53 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार देर रात एक निजी बस के ट्रेलर ट्रक से टकराने से कम से कम 22 यात्री घायल हो गए जिनमें 4 की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि हादसा जिले के फुलंबरी के पास मुंबई-नागपुर हाई-स्पीड कैरिजवे पर देर रात करीब 2.30 बजे हुआ। उन्होंने बताया कि निजी बस नागपुर से पुणे जा रही थी जबकि इस्पात भरा ट्रक जालना से सूरत जा रहा था।
 
अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। बस में सवार कम से कम 22 यात्री हादसे में घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों में 4 की हालत गंभीर है और उनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है। अन्य लोगों को औरंगाबाद शहर के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में कुछ दिन पहले समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराने के बाद एक निजी बस में आग लगने से 25 यात्रियों की मौत हो गई थी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

AAP के साथ अखिलेश यादव का दिल्ली में प्रचार, BJP को लेकर क्या बोले

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

Jio, Airtel और Vi ने सस्ते किए अपने प्लान्स, TRAI ने दिया था आदेश

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के आवास के बाहर फेंका कूड़ा, पुलिस ने लिया हिरासत में

आखिर लाल रंग के कपड़े या सूटकेस में क्यों पेश किया जाता है देश का बजट?

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ हादसा, भगदड़ में फंसने पर कैसे बचाएं अपनी जान?

Prayagraj Mahakumbh : महाकुंभ से लौट रहे लोगों को करनी पड़ी लंबी पदयात्रा, 30 KM पैदल चला दर्जनों श्रद्धालुओं का एक जत्था

महाकुंभ से लौट रहे 8 लोगों की गाजीपुर जिले में डंपर से कुचलकर मौत, 11 गंभीर घायल

अयोध्या में रोडशो को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज

प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के 9 बड़े कारण, गुनहगार कौन?

अगला लेख