मुंबई में दही हांडी उत्सव के दौरान 245 गोविंदा घायल, अस्पताल में कराया भर्ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 28 अगस्त 2024 (12:39 IST)
Dahi Handi Festival: मुंबई में एक दिन पहले 'दही हांडी' उत्सव (Dahi Handi Festival) के तहत मानव पिरामिड बनाने में शामिल कुल 245 'गोविंदा' घायल हो गए। स्थानीय निकाय के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन घायलों में से 32 विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 213 को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
 
जन्माष्टमी के तहत दही हांडी उत्सव में लोगों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों में यह त्योहार पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। उत्सव के तहत दही हांडी के प्रतिभागी बहु-स्तरीय मानव पिरामिड बनाते हैं और हवा में लटकी दही हांडी को तोड़ते हैं।
 
एक अधिकारी ने बताया कि उत्सव के दौरान घायल हुए 11 गोविंदा को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित केईएम गया, राजावाडी और सायन अस्पताल में 4-4 तथा जे जे अस्पताल में एक गोविंदा को भर्ती कराया गया।
 
उन्होंने बताया कि अन्य घायल गोविंदाओं को दक्षिण मुंबई में सरकारी सेंट जॉर्ज अस्पताल, जोगेश्वरी में सरकारी ट्रॉमा केयर अस्पताल तथा अन्य चिकित्सा संस्थानों में भर्ती कराया गया। उत्सव के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर में 11,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: राज्यसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा, क्या बोले स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्‍डा?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

अलकायदा से जुड़ी 30 साल की शमा परवीन गिरफ्तार, पाकिस्तान से भी है कनेक्शन

सनातनी विधायक शुक्‍ला को प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल की फटकार, दाल-बाटी पार्टी में नहीं जाने वाले भी टेंशन में

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

अगला लेख