मणिपुर में सड़क दुर्घटना में BSF के 3 जवानों की मौत, 13 अन्य जवान घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 11 मार्च 2025 (22:17 IST)
road accident in Manipur: मणिपुर के सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में एक ट्रक के खाई में गिरने से सीमा सुरक्षा बल (BSF) के कम से कम 3 जवानों की मौत हो गई और 13 अन्य लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के 2 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य जवान ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
 
उन्होंने बताया कि मृतकों के शव सेनापति के जिला अस्पताल में रखे गए हैं। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के घायल जवानों में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया।
 
राजभवन ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने सेनापति जिले के चांगौबंग गांव में हुए दुखद हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है जिसमें बीएसएफ के 3 जवानों की जान चली गई। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख