Biodata Maker

Jharkhand में बड़ा हादसा : अवैध खनन के समय धंसी कोयला खदान, 3 की मौत, कई लोग मलबे में दबे

Webdunia
शुक्रवार, 9 जून 2023 (17:49 IST)
धनबाद। झरिया कोयलांचल में बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लि.) की एक कोयला खदान के धंस जाने से चोरी-छिपे कोयला निकाल रहे करीब डेढ़ दर्जन लोग दब गए। मीडिया खबरों के मुताबिक इनमें से 3 लोगों की मौत हो गई। 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह खदान की चाल (छत) अचानक चाल धंस गई। इससे चीख-पुकार मच गई। खबरों के मुताबिक इसमें 14-15 लोग घायल हो गए। खदान में से लोगों की तलाश का काम चल रहा है। 
 
पुलिस ने कहा कि है कि देखकर लग रहा कि लोग यहां अवैध तरह से उत्खनन कर रहे थे। हम जांच कर रहे कि कितने लोग दबे हैं और कितने लोगों की मृत्यु हुई है।
 
कुछ घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बीसीसीएल भौरा एरिया ऑफिस के सामने दोनों शवों को रखकर गेट जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। हालांकि राज्य सरकार का पूरे मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है।

धनबाद के सिंदरी इलाके के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अभिषेक कुमार ने कहा कि घटना में मारे गए लोगों और खदान में फंसे लोगों की वास्तविक संख्या का अनुमान तभी लग पाएगा, जब बचावकर्मी पीड़ितों का पता लगा लेंगे। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कई स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे, जब खदान धंसने की घटना हुई।
 
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भौरा थाने के निरीक्षक बिनोद ओरांव ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

महिला जेम्सबॉन्ड अन्ना चैपमैन फिर काम पर लौटीं, जानिए कौन है यह करिश्माई रूसी जासूस

America में भारतीय ट्रक ड्राइवर ने कई कारों को रौंदा, 3 लोगों की गई जान

डोनाल्ड ट्रंप इफेक्ट, क्या प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नहीं जाएंगे आसियान?

दीपावली पर बोरे भर सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने पहुंचा किसान, गिफ्ट देख डबल हुई खुशी

चित्रकूट में लगा गधा मेला, 1.05 लाख में बिका 'सनी देओल', कितने में बिका 'सलमान'

सभी देखें

नवीनतम

चीन अपनी नई पंचवर्षीय योजना से क्या हासिल करना चाहता है?

LIVE: कुरनूल में यात्रियों से भरी बस में आग, 42 लोग थे सवार

तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंधों पर पुतिन ने कहा- किसी भी दबाव में झुकेंगे नहीं

रूसी तेल कंपनियों पर अमेरिकी प्रतिबंध का भारत पर क्या होगा असर

मध्य प्रदेश में शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषकों को जारी रहेगा फसल ऋण

अगला लेख