UP : हत्या के दोषी 3 लोगों को आजीवन कारावास

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 9 जुलाई 2025 (23:46 IST)
Bulandshahr UP crime News : बुलंदशहर की एक स्थानीय अदालत ने बुधवार को मई 2022 में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 3 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मृतक के बेटे की शिकायत पर देबाई थाने में मामला दर्ज किया गया था। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तीनों आरोपियों अहसन, सेठ और सोनू को अपराध का दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई।
 
शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह ने बताया कि 12 मई 2022 की रात देबाई थाना क्षेत्र के दानपुर गांव निवासी महेंद्र की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक के बेटे की शिकायत पर देबाई थाने में मामला दर्ज किया गया था।
ALSO READ: हां, हमें हिंदू लड़कियों को फंसाने के पैसे मिलते थे, इंदौर लव जिहाद में 2 आरोपियों के चौंकाने वाले खुलासे
जांच के बाद तीन आरोपियों अहसन, सेठ और सोनू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे 12 मई 2022 को दानपुर में महेंद्र के बाड़े में बकरियां चुराने गए थे। हालांकि इसी दौरान महेंद्र जाग गया और उसने सेठ को पकड़ लिया। इस पर सेठ ने देसी पिस्तौल से महेंद्र को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
ALSO READ: Kerala : दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास, मूकबधिर नाबालिग से किया था कुकर्म
सिंह ने बताया कि अपर जिला न्यायाधीश (एडीजे) विनीत चौधरी की अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तीनों आरोपियों अहसन, सेठ और सोनू को अपराध का दोषी करार देते हुए उन्हें आजीवन कारावास और 20-20 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख