Sawan posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

UP : राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक

Advertiesment
हमें फॉलो करें 3 people died due to drowning in Rapti river in Gorakhpur UP

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गोरखपुर (उप्र) , गुरुवार, 17 जुलाई 2025 (23:04 IST)
Gorakhpur UP News : गोरखपुर जिले में अलग-अलग घटनाओं में राप्ती नदी में डूबने से 3 लोगों की मौत हो गई। बुधवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमों ने उनके शव बरामद किए। एक अन्य घटना में, 20 वर्षीय शिवा पांडे भी जीरो पॉइंट कलेसर के पास राप्ती नदी में नहाते समय डूब गया। उसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन घटनाओं पर दुख जताते हुए अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के निर्देश दिए हैं।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार दोपहर मंझरिया गांव के पास राप्ती नदी में नहाते समय शैलेंद्र (19) और अभिषेक उर्फ बृजेश (26) नामक दो लोग डूब गए। बुधवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की टीमों ने उनके शव बरामद किए।
उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में, 20 वर्षीय शिवा पांडे भी जीरो पॉइंट कलेसर के पास राप्ती नदी में नहाते समय डूब गया। उसका शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन घटनाओं पर दुख व्यक्त करते हुए अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने के निर्देश दिए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार में आकाशीय बिजली का कहर, 24 घंटे में 19 लोगों की मौत