गुजरात में 3 मंजिला इमारत ढही, 4 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 10 अगस्त 2019 (13:51 IST)
नडियाद। गुजरात के नडियाद शहर में भारी बारिश के बीच ढही 3 मंजिला इमारत के मलबे में दबने से एक वर्षीय बच्ची सहित 4 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हुए हैं। करीब 7 घंटे तक बचाव और राहत अभियान चलाया गया और शनिवार सुबह 6 बजे यह समाप्त हुआ।

खेड़ा की पुलिस अधीक्षक दिव्या मिश्रा ने शनिवार को बताया कि प्रगति नगर इलाके में शुक्रवार देर रात इमारत गिरी। इमारत के मलबे में 9 लोग दबे थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई और 5 घायलों को जिंदा निकाला गया। उन्हें सरकारी अस्तपताल में भर्ती कराया गया है।

मिश्रा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और नडियाद, वडोदरा एवं अहमदाबाद अग्निशमन विभाग की मदद से करीब 7 घंटे तक बचाव और राहत अभियान चलाया गया और शनिवार सुबह 6 बजे यह समाप्त हुआ। बचाव अभियान में जिला पुलिस ने भी मदद की।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान कमरान भाई अंसारी (45), अलिना (1), पूनमबेन सचदेव (45) और राजेश दर्जी (65) के रूप में की गई है। जो इमारत गिरी है, वह गुजरात हाउसिंग बोर्ड कंस्ट्रक्शन की है। राज्य आपात कार्रवाई केंद्र की ओर से मुहैया कराए गए आंकड़ों के मुताबिक नडियाद में शनिवार सुबह 8 बजे तक 24 घंटे में 201 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

यूक्रेनी लोगों ने अमेरिकी सहायता का स्वागत किया, पुतिन को 50 दिन की मोहलत को बहुत लंबा बताया

भाषा विवाद के बीच चन्द्रबाबू नायडू का बड़ा बयान, दिया नरसिंह राव का उदाहरण

सुप्रीम कोर्ट ने मृत्युदंड पाए व्यक्ति को किया बरी, डीएनए साक्ष्य प्रबंधन पर दिए दिशानिर्देश

मेरठ में कावड़ यात्रा व सुरक्षा के मद्देनजर स्कूल कॉलेज 23 जुलाई तक बंद

दिल के दौरे से होने वाली मौतों का कोविड के टीके से कोई संबंध नहीं, कर्नाटक के मंत्री का स्पष्टीकरण

अगला लेख