Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमित शाह के कार्यक्रम में जा रहे 30 लोग दुर्घटना में घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें 30 people going to Amit Shah's programme injured in accident

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

दंतेवाड़ा , शनिवार, 5 अप्रैल 2025 (17:17 IST)
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे 30 लोग घायल हो गए। नक्सल प्रभावित पोटाली गांव के निवासी एक पिकअप वाहन में सवार होकर केंद्रीय गृहमंत्री शाह के कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के लिए निकले थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
 
अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पालनार गांव के करीब एक पिकअप वाहन के पलटने से उसमें सवार 30 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि जिले के नक्सल प्रभावित पोटाली गांव के निवासी एक पिकअप वाहन में सवार होकर केंद्रीय गृहमंत्री शाह के कार्यक्रम में शामिल होने दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय के लिए निकले थे।
अधिकारियों ने बताया कि जब वाहन पालनार के करीब पहुंचा तब वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में 30 लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

बाद में पुलिस दल और स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि घायलों में दंतेवाड़ा जिला अस्पताल और कुआकोंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, केंद्र सरकार के साथ किया समझौता