Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नौकरी दिलाने के नाम पर चेन्नई ले जाई जा रहीं 31 लड़कियों को बचाया

हमें फॉलो करें नौकरी दिलाने के नाम पर चेन्नई ले जाई जा रहीं 31 लड़कियों को बचाया
, गुरुवार, 8 अक्टूबर 2020 (08:08 IST)
लातेहार। झारखंड में लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर दलालों द्वारा राज्य से बाहर भेजने के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। मामला लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के डाढ़ा ग्राम के नावाबांध का है जहां से बुधवार को विशेष बस से तमिलनाडु ले जाई जा रहीं 31 लड़कियों को पुलिस ने दलालों के चंगुल से बचाया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि लड़कियों को राज्य से बाहर भेजने के इस काम में क्षेत्र के कई दलाल सक्रिय हैं। उन्हें लड़कियों को भेजने के एवज में मोटी रकम भी मिल रही है। उन्होंने बताया कि बालूमाथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक तमिलनाडु नम्बर की बस में सवार 31 लड़कियों और महिलाओं को बचाया। सभी लड़कियों को धागा मिल में नौकरी का लालच देकर झारखंड से तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई ले जाया जा रहा था।

बालूमाथ के अंचलाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि लातेहार, लोहरदगा, रांची,पलामू सहित कई जिलों से लड़कियों को तमिलनाडु के कृष्णा धागा मिल में ले जाया जा रहा था। तमिलनाडु ले जाई जा रही 31 लड़कियों में 9 नाबालिग थीं।

पुलिस ने कहा कि पकड़े गए बस के चालक और उपचालक दोनों को हिंदी नहीं आती। इस कारण वो कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं कि वह किस कंपनी के लिए इन्हें लेकर जा रहे हैं। अवैध ढंग से बाहर ले जाई जा रहीं लड़कियों को बालूमाथ स्थित कस्तुरबा बालिका स्कूल में रखा गया है और मामले की छानबीन जारी है।(भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राजद ने 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जानिए कौन-कहां से लड़ेगा चुनाव