अरुणाचल के अभयारण्य में छोड़े जाएंगे एशियाई भालू के 4 शावक

Webdunia
रविवार, 25 सितम्बर 2022 (13:44 IST)
ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश का पक्के बाघ अभयारण्य (पीटीआर) 5 महीने की सियांग और भालू के 3 अन्य शावकों का नया आशियाना होगा। पिछले कुछ महीनों में विशेषज्ञों की देखरेख में एशियाई काले भालू के इन शावकों ने खुद को राष्ट्रीय उद्यान के वातावरण के अनुरूप ढाल लिया है।
 
मादा शावक सियांग को स्थानीय पर्यावरणविदों ने उस समय बचाया था, जब वह केवल एक महीने की थी। इस नन्हीं भालू को ईटानगर स्थित रीछ पुनर्वास एवं संरक्षण केंद्र (सीबीआरसी) लाया गया था, जहां इसके स्वास्थ्य की देखभाल की गई।
 
एक अधिकारी ने बताया कि इस शावक को सियांग नदी की तलहटी में पाया गया था, जहां वह बिना पानी के तड़प रही थी, इसलिए उसका नाम सियांग नदी के नाम पर रखा गया। सीबीआरसी के अधिकारी ने कहा कि केंद्र में सियांग को तीन और दोस्त मिले, जिन्हें उसी की तरह बचाया गया था। इनमें दो नर-डेन और इटना तथा एक और मादा शावक देवी शामिल है।

अधिकारी के मुताबिक, चारों शावक जल्द ही आपस में घुलमिल गए। उन्होंने कहा, भालू के अनाथ शावकों को जंगल में छोड़े जाने से पहले उन्हें वातावरण के अनुकूल ढालने की प्रक्रिया की जाती है। इन चारों भालुओं को इस साल दिसंबर या अगले वर्ष जनवरी की शुरुआत में पक्के बाघ अभयारण्य में छोड़ा जाएगा।

सीबीआरसी के प्रमुख पंजित बासुमतारी ने बताया कि सियांग चारों शावकों में सबसे ज्यादा सक्रिय है और वन कर्मियों की पसंदीदा भी। उन्होंने कहा कि अवैध शिकारी अक्सर एशियाई भालुओं को उनकी चमड़ी के लिए मारते हैं, जिससे उनके शावक अनाथ हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि वनों का दायरा घटने और अन्य कारणों से एशियाई भालुओं की संख्या में कमी आई है।(भाषा)
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

देश को ऑपरेशन तंदूर चाहिए था, सिंदूर नहीं, लोकसभा में सपा सांसद राजभर का बयान

जम्मू-कश्मीर में मारे गए आतंकियों को लेकर क्‍या बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

प्रियंका गांधी का विदेश मंत्री से सवाल, ऑपरेशन सिंदूर में अमेरिका के रोल पर चुप क्यों हैं?

वाडियार राजा का अनादर नहीं किया, बयान की गलत व्याख्या की गई : यतींद्र सिद्धारमैया

डोनाल्ड ट्रंप का मुंह बंद कराओ या भारत में.. संसद में दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार से की यह मांग

अगला लेख