Udaipur: कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में दी 4 घंटे की ढील, स्थिति की समीक्षा के बाद लिया निर्णय

Webdunia
शनिवार, 2 जुलाई 2022 (12:25 IST)
उदयपुर (राजस्थान)। उदयपुर के कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में शनिवार को 4 घंटे की ढील दी गई। मंगलार को दर्जी कन्हैयालाल की उसकी दुकान में निर्मम हत्या के बाद तनाव के चलते 7 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया था।
 
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि शनिवार दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई है। स्थिति की समीक्षा के बाद निर्णय लिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि चूंकि कल शुक्रवार को जगन्नाथ रथयात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई थी। इस यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया था इसलिए शनिवार को कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया गया है।
 
उदयपुर के 7 थाना क्षेत्रों धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबा माता, सूरज पाले, भूपाल पुरा और सवीना थाना क्षेत्रों में मंगलवार को कर्फ्यू लगा दिया गया था। सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर दर्जी कन्हैयालाल की मंगलवार को दो मुस्लिमों ने हत्या कर दी थी। दोनों आरोपियों को वारदात के कुछ घंटों बाद राजसमंद के भीम क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया था।(फ़ाइल चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हाथ बंधे हुए, तहखाने में कैदी जैसा जीवन, नोएडा के वृद्धाश्रम की दिल दहलाने वाली कहानी

8 साल बाद रेलवे में आ रही हैं इस पद के लिए बंपर भर्तियां

टॉयलेट सीट पर बैठकर गुजरात हाईकोर्ट की सुनवाई से जुड़ा शख्स, वीडियो हुआ वायरल

बिहार में तेज प्रताप यादव बनेंगे किंगमेकर या बिगाड़ेंगे तेजस्वी का सियासी खेल?

रूस में 14 भारतीय नागरिक लापता, उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 9 लोग

सभी देखें

नवीनतम

संविधान में समाजवादी और धर्मनिरपेक्ष शब्दों की समीक्षा जरूरी : जितेंद्र सिंह

पंजाब में ISI समर्थित BKI आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, पिस्तौल और गोला-बारूद समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

भगवान बलभद्र का रथ फंसा, पुरी रथयात्रा के दौरान 600 से ज्यादा लोग घायल

अमेरिकी उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, ट्रंप के आदेश पर स्थिति साफ नहीं

Jio और Airtel ने मई में जोड़े 99 फीसदी से ज्‍यादा नए ग्राहक

अगला लेख