Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से 4 नेपाली मजदूरों की मौत

हमें फॉलो करें उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से 4 नेपाली मजदूरों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 (10:34 IST)
Landslide in Rudraprayag, Uttarakhand : उत्तराखंड के फाटा गांव में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन (landslide) में नेपाल के 4 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रुद्रप्रयाग में शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) ने मलबे से मजदूरों के शव बरामद किए।

 
रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) के आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह राजवार ने बताया कि अधिकारियों को गांव में एक 'खाट गदेरा (वर्षा जल तालाब)' के पास रात करीब एक बजकर 20 मिनट पर हुई घटना की जानकारी मिली जिसके बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया।


उन्होंने बताया कि गुरुवार रात को इलाके में भारी बारिश हुई। राजवार ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त तुल बहादुर, पूर्णा नेपाली, किशन परिहार और चीकू बुरा के रूप में हुई है। ये सभी नेपाल के निवासी थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी स्वीकार की, अब होगा ट्रंप से कड़ा मुकाबला