दिल्ली में दर्दनाक हादसा, सीवर में फंसने से 4 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 30 मार्च 2022 (19:13 IST)
दिल्‍ली के बादली इलाके में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 4 लोगों के सीवर लाइन में फंसने से मौत हो गई है।इन चारों लोगों के शव को एनडीआरएफ की टीम ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन करके निकाल लिया।मृतकों में 3 मजदूर और एक ई-रिक्शा चालक शामिल है।

खबरों के अनुसार, उत्तरी-पश्चिमी दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार को 3 कर्मचारी सीवर के अंदर से जा रही टेलीफोन की केबल को ठीक करने के लिए अंदर गए थे। इस दौरान तीनों मजदूर वहीं फंस गए और इन्हें निकालने के लिए एक रिक्शा चालक भी अंदर गया तो वह भी फंस गया। बाद में चारों लोगों की मौत हो गई।

केबल में फॉल्ट ठीक करने का ठेका जनकपुरी के निजी फर्म को दिया गया था। इस सीवर में 3 मजदूर फंस गए थे। इसी बीच वहां पर खड़े रिक्शा चालक ने यह हादसा देखा तो वह भी अंदर घुसा और वह भी नहीं निकल पाया।

कड़ी मशक्कत के बाद चारों लोगों के शव को एनडीआरएफ की टीम ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन करके निकाल लिया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भी भिजवा दिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

कोर्ट ने क्यों खारिज की विभव कुमार की जमानत याचिका, बताया कारण

अमेठी में इस बार आसान नहीं है केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राह

UP : आगरा में जूता कारोबारियों के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी, 30 करोड़ बरामद

Swati Maliwal Case : स्वाति मालीवाल बोली- एक गुंडे के दबाव में झुकी AAP, अब मेरे चरित्र पर सवाल उठा रही है

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्‍या, फांसी पर लटका मिला एक अन्‍य शव

Lok Sabha Elections 2024 : दिल्ली की जनसभा में क्यों भावुक हो गए PM मोदी, देश की 140 करोड़ जनता को बताया अपना वारिस

अगला लेख