महाराष्ट्र में कुएं में उतरे 4 व्यक्तियों की दम घुटने से मौत

Webdunia
गुरुवार, 29 जून 2023 (00:04 IST)
गोंदिया। महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में बुधवार को प्रत्यक्ष रूप से कुएं में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड में सांस लेने से 4 लोगों की मौत हो गई।प्रथमदृष्टया मौत का कारण कार्बन डाइऑक्साइड में सांस लेना है जो कि कुएं के अंदर मौजूद थी लेकिन मौत के पीछे का उचित कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। यह घटना तिरोदा तालुका के सारंदी गांव की है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना तिरोदा तालुका के सारंदी गांव की है जहां खेमराज सथवाने अपने घर में बने कुएं में मोटर ठीक करने के लिए उतरा था।

अधिकारी ने बताया कि जल्द ही उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी और वह बेहोश होकर कुएं में गिर गया। उसके भाई ने मदद के लिए तुरंत पड़ोस से दो लोगों को बुलाया और वो तीनों भी कुएं में उतर गए। अधिकारी ने बताया कि चारों लोगों की मौत हो गई।
 
उन्होंने कहा कि प्रथमदृष्टया मौत का कारण कार्बन डाइऑक्साइड में सांस लेना है जो कि कुएं के अंदर मौजूद थी लेकिन मौत के पीछे का उचित कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान खेमराज सथवाने(50), प्रकाश भोनगडे(50), सचिन भोनगडे(28) और महेंद्र राउत(28) के रूप में हुई है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख