Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Karnataka : कई वाहनों की टक्कर में 4 लोगों की मौत, घायलों को अस्‍पताल में कराया भर्ती

हमें फॉलो करें Karnataka : कई वाहनों की टक्कर में 4 लोगों की मौत, घायलों को अस्‍पताल में कराया भर्ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

कलबुर्गी (कर्नाटक) , गुरुवार, 17 अक्टूबर 2024 (17:33 IST)
Vehicle accident News : कर्नाटक के कलबुर्गी में जेवरगी रोड पर कई वाहनों की टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 3 वाहन के चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
 
पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है। उसके अनुसार, एक मोटरसाइकल की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोपहिया वाहन को ट्रक ने कई मीटर तक घसीटा, तभी पीछे से आ रही एक कार ने ट्रक को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि दोपहिया वाहन पर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। कार में सवार छह लोगों में से तीन की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।
कलबुर्गी पुलिस आयुक्त शरणप्पा एसडी ने बताया, हमने तीन वाहन के चालकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maharashtra Election : शरद पवार बोले- एमवीए में 200 सीटों पर बनी सहमति, हरियाणा में हार का नहीं होगा असर