आंध्रप्रदेश में फार्मा इकाई में आग लगने से 4 कर्मचारियों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (18:56 IST)
अनकापल्ली। आंध्रप्रदेश में अनकापल्ली जिले के परवाड़ा में स्थित जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी। लौरस लैब्स की यूनिट-3 में सोमवार शाम आग लगने से 2 नियमित कर्मचारियों सहित 4 कर्मचारियों की मौत हो गई और एक अन्य नियमित कर्मचारी झुलस गया और दुर्घटना में झुलस गए 1 नियमित कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
फार्मा कंपनी ने घटना की पुष्टि करते हुए मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि हमारे एपीआई विनिर्माण संयंत्र (यूनिट 3) के एक विनिर्माण ब्लॉक के कमरे में अचानक आग लग गई। उन्होंने कहा कि अन्य उत्पादन ब्लॉकों में कामकाज सामान्य रूप से चल रहा है।
 
बयान में कहा गया है कि हमें इस घटना गहरा दुख है कि 2 नियमित कर्मचारियों और 2 संविदा कर्मचारियों की अस्पताल पहुंचने के बाद मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में झुलस गए 1 नियमित कर्मचारी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हम परिवारों को अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं और कंपनी ने घटना की जांच शुरू कर दी है। कंपनी का मानना है कि इस घटना से कंपनी परिचालन पर कोई भौतिक प्रभाव नहीं पड़ा है।(वार्ता)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख