CM मनोहर लाल खट्‍टर का बना फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र, 5 आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (18:18 IST)
सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के पन्नूगंज थाने की पुलिस ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ़्तार किया है।इस मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही के बाद जेल भेजा जाएगा।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने शुक्रवार को बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ़्तार किया है।

उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के जन्म मृत्यु संबंधी डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट मनोज कुमार ने विगत 10 फरवरी को सूचना दी कि मनोहर लाल पुत्र हरवंश लाल के नाम से दिनांक 2 फरवरी 2023 को पंजीकरण संख्या डी/2023.60339-000021 पर जारी मृत्यु प्रमाण पत्र पूर्णतः फर्जी है।

त्रिपाठी ने बताया कि इस सूचना के आधार पर पन्नूगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही प्रारंभ की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम द्वारा प्रशांत मौर्य, मोनू शर्मा उर्फ शिवानंद शर्मा, अंसार अहमद, मोहम्‍मद कैफ अंसारी और जन्म मृत्यु आंकड़ा अनुभाग में संयोजक के पद पर काम करने वाले संविदा कर्मी यशवंत को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से 4 लैपटॉप तथा 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारी के मुताबिक इस मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही के बाद जेल भेजा जाएगा।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

दिल्ली के CM पर कल खत्म हो सकता है सस्पेंस, शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बड़ा अपडेट

अघाड़ी में पड़ी दरार, फडणवीस से मिले उद्धव, शिंदे की शरद पवार ने की तारीफ, महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण

फालतू है कुंभ, लालू यादव ने बताया किसकी गलती से मची नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़

सभी देखें

नवीनतम

Maha Kumbh : महाकुंभ में रविवार को 1.36 करोड़ लोगों ने संगम में लगाई डुबकी, 52.83 करोड़ पहुंचा आंकड़ा, ऐसे किया गया क्राउड मैनेजमेंट

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रविवार को क्या रही स्थिति, पढ़िए हर अपडेट

delhi stampede : कब-कब हुई भगदड़ की बड़ी घटनाएं, डराने वाले इन आंकड़ों को देखिए

Mohan Bhagwat : बंगाल की धरती से मोहन भागवत ने बताया RSS का अगला प्लान, हिन्दुओं को लेकर कही बड़ी बात

NDLS Stampede : बच्चों के बैग और बिखरे सामान, खोई हुई जिंदगियों की याद दिलाते भगदड़ के भयावह दृश्य

अगला लेख