Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्नाटक में चलती ट्रेन पर अचानक गिरने लगे पत्थर, 5 डिब्बे पटरी से उतरे

हमें फॉलो करें कर्नाटक में चलती ट्रेन पर अचानक गिरने लगे पत्थर, 5 डिब्बे पटरी से उतरे
, शुक्रवार, 12 नवंबर 2021 (09:32 IST)
धर्मपुरी (तमिलनाडु)। बेंगलुरु जा रही एक ट्रेन के 5 डिब्बे तमिलनाडु के धर्मपुरी के पास शुक्रवार को पटरी से उतर गए। दक्षिण रेलवे ने बताया कि ट्रेन पर पत्थर गिरने यह हादसा हुआ और सभी 2,000 यात्री सुरक्षित हैं तथा कोई घायल नहीं हुआ।
 
कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस, केरल के कन्नूर से गुरुवार शाम 6 बजकर 5 मिनट पर रवाना हुई थी। रेलवे की ओर से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि 12 नवंबर को तड़के 3 बजकर 50 मिनट पर चलती ट्रेन पर अचानक पत्थर गिर पड़े जिससे ट्रेन संख्या 07390 कन्नूर-बेंगलुरु एक्सप्रेस के 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। बेंगलुरु मंडल के (बेंगलुरु-सलेम सेक्शन) टोप्पुरु सिवादी पर यह हादसा हुआ।
 
विज्ञप्ति में कहा गया कि सभी 2348 यात्री सुरक्षित हैं। कोई घायल नहीं हुआ। मंडलीय रेलवे प्रबंधक (डीआरएम), बेंगलुरु श्याम सिंह समेत अधिकारियों का एक दल एक डॉक्टर के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। दल के साथ दुर्घटना राहत ट्रेन (एआरटी) और चिकित्सा उपकरण वैन भी मौके पर पहुंची।

डीआरएम, सलेम के नेतृत्व में एक और दल इरोड से एआरटी के साथ पहुंचा। विज्ञप्ति में कहा गया कि वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौत का वरुण गांधी को जवाब, कहा- 'जा और रो अब'