कॉमेडियन से आप के CM फेस तक, भगवंत मान से जुड़े 5 विवाद

Webdunia
मंगलवार, 18 जनवरी 2022 (13:14 IST)
चंडीगढ़। अपनी कॉमेडी से लोकप्रियता हासिल करने वाले सांसद भगवंत सिंह मान को आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में अपना मुख्‍यमंत्री फेस घोषित कर दिया है। आम आदमी पार्टी के टिकट पर संगरूर से 2 बार सांसद बने मान का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। आइए जानते हैं मान से जुड़े विवाद...
 
1. शराब पीकर संसद पहुंचे : दिसंबर 2019 में मान पर लोकसभा में शराब पीकर भाषण देने का आरोप लगा था। उस समय भाजपा ने आरोप लगाया था कि दिल्ली में अनियमित कॉलोनियों को नियमित करने के विधेयक पर चर्चा के दौरान मान ने शराब के नशे में भाषण दिया था। उस समय कई वीडियो क्लिप भी वायरल हुए थे। जुलाई 2016 में मान ने यह कहकर चौंका दिया था कि हर सांसद का रोजाना डोप टेस्ट होना चाहिए। 
 
2. पत्नी से तलाक : मान उस समय भी विवाद में घिरे थे, जब 2011 में उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लिया था। तब उन्‍होंने फेसबुक के जरिए कहा था कि पंजाब की सेवा के लिए वह पत्‍नी को छोड़ रहे हैं। राजनीतिक फायदे के लिए व्यक्तिगत मुद्दे सोशल मीडिया में उछालने के लिए लोगों ने उनकी अच्छी खबर ली थी। 
ALSO READ: भगवंत मान होंगे पंजाब में AAP का मुख्यमंत्री फेस, केजरीवाल ने की घोषणा
3. लालू को लपेटा : जुलाई 2014 में बजट पर चर्चा के दौरान मान ने कांग्रेस पर निशाना साधते समय बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री लालू यादव के परिवार को ही लपेटे में ले लिया था। उन्होंने कहा था- दिल्ली में विकास की बात करने वाली कांग्रेस के विधायकों से ज्यादा तो लालू यादव के बच्चे हैं। उनके इस बयान पर लोकसभा में काफी हंगामा हुआ था। 
 
4. शराब के कारण स्टेज से उतारा : अक्टूबर 2015 में भी शराब मान के लिए विवाद का कारण बन गई थी। दरअसल, मान पंजाब में गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूप की बेअदबी मामले में आयोजित शहीदी समारोह में शराब पीकर पहुंच गए थे। जब आयोजकों को इसकी खबर हुई तो काफी हंगामा हुआ। सिख जत्थेबंदियों के कार्यकर्ताओं ने मान को स्टेज से उतार दिया और बाद में उन्हें समारोह स्थल से ही बाहर जाने को मजूबर कर दिया गया।
 
5. संसद के सुरक्षा घेरे का वीडियो बनाया : जुलाई 2016 में भगवंत मान उस समय भी विवादों में घिर गए थे, जब उन्होंने संसद भवन में प्रवेश के वक्त विभिन्न सुरक्षा घेरों को पार करने का वीडियो बनाकर उसे सोशल साइटों पर अपलोड कर दिया। वीडियो में मान ने खुद ही कमेंट्री की थी। उनकी इस हरकत को संसद की सुरक्षा से खिलवाड़ बताया। उनके खिलाफ ​शिकायत भी की गई और उन्हें फैसला होने तक संसद से दूर रहने को कहा गया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

5000 धर्मांतरण, लव जिहादियों की गैंग, माफिया से कनेक्शन, छांगुर का दिल दहलाने वाला सच

ED के सामने पेश हुए रॉबर्ट वाड्रा, पत्नी प्रियंका गांधी भी थीं साथ

AI हादसे की शुरुआती रिपोर्ट ने खड़े किए सवाल, क्या हैं DGCA के नए आदेश

नूंह में मजार क्षतिग्रस्त, कड़ी सुरक्षा के बीच बृजमंडल जलाभिषेक यात्रा शुरू, 2023 में भड़की थी हिंसा

Hate Speech पर SC सख्त, केंद्र और राज्यों को सख्त निर्देश, नफरत फैलाने वाले कंटेंट बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे, तुरंत लगाएं लगाम

सभी देखें

नवीनतम

PIB Fact Check : समोसा, जलेबी जैसे फूड प्रोडक्ट पर चेतावनी लेबल, स्वास्थ्य मंत्रालय ने नहीं दिया निर्देश, पीआईबी ने बताया सच

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गोला बारूद का जखीरा बरामद

मोदी और आरएसएस पर आपत्तिजनक कार्टून का मामला, कार्टूनिस्ट को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

चैट जीपीटी की मदद से घटाया 11 किलो वजन, जानिए सिर्फ 1 महीने में कैसे हुआ ट्रांसफॉर्मेशन

Kavad Yatra : दिल्ली में पुलिस सुरक्षा के लिए 5000 से अधिक कर्मियों को करेगी तैनात, ड्रोन की भी ली जाएगी मदद

अगला लेख