Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, 5 की मौत और 34 घायल

हमें फॉलो करें महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, 5 की मौत और 34 घायल
, बुधवार, 21 अक्टूबर 2020 (12:12 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में बुधवार तड़के एक बस के खाई में गिर जाने की घटना में कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 34 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जिले के कोंडईबारी घाट में तड़के 3.15 बजे उस समय हुई, जब यह बस मलकापुर से सूरत जा रही थी।
 
प्रारंभिक खबरों के अनुसार चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद यह 30 फुट गहरी खाई में गिर गई।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस एवं स्थानीय लोग बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना में 5 लागों की मौत हो गई जबकि 34 अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बड़ी खबर, मध्यप्रदेश में उपचुनाव से पहले सिंधिया समर्थक 2 मंत्रियों का इस्तीफा