Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

गंगा स्नान को जा रही महिलाओं को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत, 4 घायल

हमें फॉलो करें गंगा स्नान को जा रही महिलाओं को ट्रक ने कुचला, 3 की मौत, 4 घायल
, शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2020 (17:04 IST)
गाजीपुर (उत्‍तर प्रदेश)। गंगा स्नान करने जा रही महिलाओं के समूह को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। ये महिलाएं गंगा स्नान के लिए समूह में निकलकर सड़क पर आकर सवारी का इंतजार कर रही थीं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, जमानिया कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर मंझरिया गांव की महिलाएं शुक्रवार प्रातः गंगा स्नान के लिए समूह में निकलकर सड़क पर आकर सवारी का इंतजार कर रही थीं कि इसी दौरान तेज रफ्तार से आते एक ट्रक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में ज्योति देवी (58), मीरा देवी (35) तथा किरण (16) की मौत हो गई जबकि 4 अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन कर आवागमन बंद कर दिया। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के आश्वासन के बाद धरना खत्म हुआ।
कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चालक को ट्रक सहित गिरफ्त में ले लिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार चुनाव : राजद का जन्म ही नेता को भ्रष्टाचार से बचाने के लिए हुआ था : रविशंकर