Publish Date: Mon, 28 Sep 2020 (12:03 IST)
Updated Date: Mon, 28 Sep 2020 (12:59 IST)
अमेठी (उत्तरप्रदेश)। अमेठी में रविवार को सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। उनकी मोटरसाइकल एक खड़े ट्रक से टकरा गई।
जगदीशपुर के थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई, जब राजेंद्र (25) और सुशील (22) मोटरसाइकल से अपने घर लौट रहे थे और उनकी मोटरसाइकल एक खड़े ट्रक से टकरा गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। (भाषा)