Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कश्मीर में 2 हिमस्खलनों में 3 सैनिकों समेत 8 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें कश्मीर में 2 हिमस्खलनों में 3 सैनिकों समेत 8 लोगों की मौत
, मंगलवार, 14 जनवरी 2020 (14:30 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में हिमस्खलन की 2 अलग-अलग घटनाओं में सेना के 3 जवानों और 5 नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस और रक्षा सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
रक्षा सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को नियंत्रण रेखा पर माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई जिसमें 3 सैनिकों की मौत हो गई और 1 अन्य लापता है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि हिमस्खलन में 5 सैनिक फंस गए।
सूत्रों ने बताया कि सेना ने बचाव अभियान चलाया और 4 सैनिकों का पता लगा लिया। उनमें से 3 को मृत घोषित कर दिया, 1 अन्य घायल है और उसका एक स्थानीय सैन्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।
लापता जवान का पता लगाने की कोशिशें चल रही हैं।
 
पुलिस ने बताया कि गंदेरबल जिले में गगनगीर इलाके के एक गांव में एक अन्य हिमस्खलन हुआ जिसमें 5 नागरिकों की मौत हो गई जबकि 4 अन्यों को बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि हिमस्खलन सोमवार रात को हुआ, जब 5 नागरिक इलाके से गुजर रहे थे। पांचों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
 
बीएसएफ के जवान की मौत : कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास हिमस्खलन में सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के 1 जवान की मौत हो गई और 6 अन्य को बचा लिया गया।
अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह घटना सोमवार रात 8.30 बजे घाटी के नौगाम सेक्टर में हुई। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तत्काल खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया।
 
उन्होंने कहा कि इलाके में तैनात 7 जवानों में से 6 को सुरक्षित बचा लिया गया लेकिन बर्फ में फंसे 1 कांस्टेबल को काफी कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आखिरी आस भी टूटी, निर्भया के दोषियों को 22 को ही लगेगी फांसी