असम में फिर हिंसा की आग : 7 ट्रकों में आग लगाई, 5 ड्राइवर जिंदा जले, उग्रवादी संगठन DNLA पर शक

Webdunia
शुक्रवार, 27 अगस्त 2021 (13:29 IST)
दीफू/हाफलांग। असम के दीमा हसाओ जिले में दीयुंगबरा के पास गुरुवार रात संदिग्ध उग्रवादियों ने 7 ट्रकों में आग लगा दी। इसमें 5 ट्रक ड्राइवरों की जलकर मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक असम के दीमा हसाओ जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने कोयला ले जा रहे पांच ट्रक चालकों की हत्या कर दी और उनके वाहनों में आग लगा दी। कुछ दिनों पूर्व ही असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद में हिंसक झड़प हुई थी। 
 
पुलिस ने बताया कि दियुनमुख पुलिस थाने से करीब 5 किलोमीटर दूर रंगेरबील इलाके में गुरुवार रात ‘दिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी’ (DNLA) के संदिग्ध उग्रवादियों ने ट्रकों पर गोलियां चलाईं। 
 
पुलिस ने कहा कि उग्रवादियों ने दो ट्रक ड्राइवरों की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि 3 अन्य को उनके वाहनों के साथ जलाकर मार डाला। उन्होंने बताया कि ट्रक दीमा हसाओ के उमरांगशु से कोयला लेकर होजई जिले के लंका जा रहे थे। 
 
पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसके लिए असम राइफल्स की मदद ली जा रही है।  जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 
 
ट्रक मालिकों ने दावा किया कि उग्रवादियों ने उनसे पैसे की मांग की थी। उन्होंने अधिकारियों से पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

कुछ दिनों पूर्व ही असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद में 5 पुलिसकर्मियों समेत 6 की मौत हो गई थी। इसमें दोनों तरफ के लोग और पुलिस आपस में आमने-सामने हो गए थे। हिंसा के बाद तनाव के बीच असम और मिजोरम के बीच विवादित बॉर्डर पर CRPF की तैनाती करनी पड़ी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महाकुंभ में भगदड़ पर यूपी विधानसभा के बाहर सपा का प्रदर्शन

CEC पद पर ज्ञानेश कुमार की नियुक्ति से क्यों नाराज हैं कांग्रेस?

जेडी वैंसः यूरोप को चीन और रूस नहीं अपनी नीतियां से खतरा

कौन हैं ज्ञानेश कुमार जो संभालेंगे चुनाव आयोग की कमान?

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

अगला लेख