Dharma Sangrah

यूपी में बारिश ने मचाई तबाही, बलिया जेल में पानी घुसा

Webdunia
सोमवार, 30 सितम्बर 2019 (14:11 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले चार दिन से हो रही मूसलाधार बरसात ने भारी तबाही मचाई है जबकि बलिया जेल में पानी भर जाने से कैदियों को आजमगढ़ जेल में भेजना पड़ा है।
 
बलिया जेल के बैरक, अस्पताल, आवास और कार्यालय पानी में डूब गए हैं। इसलिए रविवार देर रात तक कैदियों को आजमगढ़ जेल भेजने की कार्यवाही चलती रही। जेल से पानी निकालने के लिए पंपिंग सेट लगाए गए हैं। बलिया जेल की क्षमता 350 कैदियों की है लेकिन वहां 900 से ज्यादा कैदी रखे गए हैं। इनमें से 500 को रविवार देर रात तक आजमगढ़ जेल भेजा गया। बरसात ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में भरी तबाही मचाई है।
 
4 दिन में 90 की मौत : बरसात से राज्य के कई जिलों में आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। इस आफत की  बारिश ने कई जिंदगियों को लील लिया है। पिछले 4 दिनों में उत्तर प्रदेश में 90 लोगों की मौत हो चुकी है। दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं।
 
ALSO READ: बारिश से बिहार में हाहाकार : 25 की मौत, 24 जिलों में जारी हुआ रेड अलर्ट
 
मौसम विभाग ने कहा कि मानसून की वापसी में अभी और देर हो सकती है। उत्तर प्रदेश में रविवार को 14 लोगों की मौत हो गई। इससे पहले शनिवार को 25 और शुक्रवार को 18 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले के दिनों में 36 लोगों की मौत हुई थी।
 
केंद्रीय जल आयोग के अपर गंगा बेसिन संगठन, लखनऊ ने कहा कि घाघरा और शारदा नदी कई स्थानों पर सामान्य जल स्तर से ऊपर बह रही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

गुम होते गजराज : भारत में भगवान गणेश के प्रतीक हाथियों पर गहराता संकट

हरियाणा के CM सैनी का बुजुर्गों को तोहफा, 3000 से ज्‍यादा मिलेगी पेंशन

सरयू तट पर गूंजेगी मां सरयू की महाआरती, अयोध्या में फिर बनेगा रिकॉर्ड

जहरीले कफ सिरप के बाद अब ग्वालियर में एंटीबायोटिक में कीड़े

हरियाणा में एक और पुलिस अधिकारी ने खुदकुशी की, 10 दिन में 3 मामले

सभी देखें

नवीनतम

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची, 5 उम्मीदवारों के नाम

मोजाम्बिक में नाव दुर्घटना में 3 भारतीयों की मौत, 5 को बचाया गया

Delhi Pollution : दिवाली से पहले दिल्ली में दमघोंटू हवा, प्रदूषण का स्तर बहुत खराब स्थिति में

Delhi Metro: दिवाली पर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानिए क्या है समय

JMM ने INDIA गठबंधन को दिया बड़ा झटका, बिहार चुनाव में उतारे 6 उम्मीदवार

अगला लेख