देश के विभिन्न हिस्सों से असम की 6 लड़कियों को कराया मुक्त, 1 मानव तस्कर समेत 3 लोग गिरफ्तार

Webdunia
सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (13:04 IST)
दिफू (असम)। कई थानों में शिकायतें मिलने के बाद पिछले 10 दिन के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से असम की कम से कम 6 नाबालिग लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ाया गया है। इस दौरान पुलिस ने 1 मानव तस्कर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। कार्बी आंगलोंग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कंगकन कुमार नाथ ने कहा कि जिले के कई थानों में शिकायतें मिलने के बाद पिछले 10 दिन के दौरान इन लड़कियों को मुक्त कराया गया।

उन्होंने कहा, पहली प्राथमिकी 8 दिसंबर को दिफू थाने में दर्ज की गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए हमने हरियाणा के फतेहाबाद से 16 वर्षीय लड़की को मुक्त कराया और एक मानव तस्कर को गिरफ्तार भी किया।

नाथ ने कहा कि उसके बाद बोकाजन थाने में 4 प्राथमिकी दर्ज की गईं और थाने ने लड़कियों को छुड़ाने के लिए तत्काल अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा, हमने बोकाजन रेलवे स्टेशन से 2 लड़कियों और नगालैंड के दीमापुर रेलवे स्टेशन व तिनसुकिया से एक-एक लड़की को मुक्त कराया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि 14 वर्षीय एक लड़की को राजस्थान के झुंझुनूं से मुक्त कराया गया। उन्होंने कहा, 10 दिसंबर को बकालिया थाने में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद, हमें पता चला कि नाबालिग को झुंझुनूं में 33 वर्षीय व्यक्ति के साथ शादी के उद्देश्य से 1.5 लाख रुपए में बेचा गया है।

कार्बी आंगलोंग पुलिस की एक टीम राजस्थान गई और राजस्थान पुलिस व अन्य एजेंसियों के सहयोग से उसे मुक्त कराया गया। नाथ ने कहा कि एक महिला सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

नीतीश सरकार का चुनावी दांव, सीधी भर्ती में महिलाओं 35 फीसदी आरक्षण

UP से बंगाल तक भारी बारिश का अलर्ट, क्या है राजस्थान में मौसम का हाल?

वीजा पर चीन का बड़ा फैसला, 74 देशों के नागरिकों को मिलेगा फायदा

ट्रंप ने 14 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, 2 मित्र राष्‍ट्रों पर कितने टैक्स की मार?

बागेश्वर धाम के पास बड़ा हादसा, छत गिरने से 1 श्रद्धालु की मौत

अगला लेख