केरल : पहाड़ी पर संतुलन बिगड़ने से मकान पर गिरी बस, 6 लोगों की मौत

Webdunia
रविवार, 3 जनवरी 2021 (18:00 IST)
कासरगोड (केरल)। कासरगोड के पास रविवार सुबह एक बस पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान खाली मकान के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। बस में सवार यात्री शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि यात्री कर्नाटक के निवासी हैं और वे पनाथूर इलुकोची की ओर जा रहे थे। हादसा सुबह करीब 11:30 बजे हुआ। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, चालक एक पहाड़ी पर चढ़ते समय वाहन से नियंत्रण खो बैठा और वाहन एक खाली मकान पर जा गिरा।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, दुर्घटना में कई लोग घायल हुए। हम अभी इनका विवरण जुटा रहे हैं। कम से कम छह लोगों की मौत हुई है।उन्होंने कहा कि घायलों को जिले के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है।पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान चलाया।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख