Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

झरने में बही 6 लड़कियां, ऐसे बची जान, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने

Advertiesment
हमें फॉलो करें Girls flowing in the waterfall

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गयाजी , सोमवार, 30 जून 2025 (20:19 IST)
मानसून आते ही झरनों, नदियों और पहाड़ों पर लोगों की भीड़ जुट गई है। छुट्टियों में लोग जलप्रपात का मजा ले रहे हैं। बिहार के गयाजी में बड़ा हादसा टल गया। जिले के इमामगंज प्रखंड के लंगूराही पहाड़ी जलप्रपात में सैलानी छुट्टी मनाने गए थे। 
इस दौरान 6 लड़कियां तेज झरने में बह गई। इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।
मीडिया खबरों के मुताबिक इस हादसे में पत्थर से टकरा जाने से एक लड़की घायल हुई है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद प्रशासन ने पर्यटकों के प्रवेश पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मंत्री संपत्तिया उइके पर लगाए आरोप मनगढ़ंत और तथ्यहीन