बीजापुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 27 मार्च 2024 (11:17 IST)
Chhatisgarh bijapur encounter : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक मुठभेड़ में 6 नक्सलियों को मार गिराया। इनमें एक महिला नक्सली भी शामिल है।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिकुरभट्टी और पुसबका गांव के जंगल में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया।
 
 
उन्होंने बताया कि दल जब चिकुरभट्टी और पुसबका गांव के जंगल में थे तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। बाद में सुरक्षा बल के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
 
सुंदरराज ने बताया कि गोलीबारी बंद होने के बाद जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली तब एक महिला समेत 6 नक्सलियों के शव मौके से बरामद किए गए। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
 
उल्लेखनीय है कि बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में है, जहां 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा। यहां आज नामांकन का आखिरी दिन है।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Maharashtra politics : क्या महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, फडणवीस और उद्धव ठाकरे की मुलाकात के सियासी मायने

भारत में कितनी तेजी से बढ़ रही किस धर्म की आबादी? क्या भविष्य में अल्पसंख्यक बन जाएंगे बहुसंख्यक!

निमिषा प्रिया को बचाने के लिए क्या कर रही है भारत सरकार, विदेश मंत्रालय ने दी पूरी जानकारी

Donald Trump की धमकी, रूस से सस्ता तेल, क्या करेगी भारत सरकार, पेट्रोलियम मंत्री बोले- प्लान तैयार

7 महीने में 24 हजार लोगों को काटा, अब भी 30 हजार से ज्‍यादा कुत्‍तों की नहीं हुई नसबंदी, कहां सो रहा निगम प्रशासन

सभी देखें

नवीनतम

डिप्रेशन, एंग्जायटी, निराशा और सुसाइडल प्रवृत्ति के शिकार हो रहे इंदौरी, 6 महीने में 55 प्रतिशत पुरुषों ने मांगी मदद

मोतिहारी में पीएम मोदी ने बताया, 2 दशक पहले कैसा था बिहार

Jharkhand पंचायत विभाग करेगा AI का इस्तेमाल, पंचायतों के कामकाज में आएगी तेजी

उत्तराखंड की सभी सीमाओं पर लगेंगे 251 फुट ऊंचे भगवा ध्वज, सीएम धामी ने की घोषणा

शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, भूपेश बघेल का बेटा गिरफ्तार

अगला लेख