श्रीकांत त्यागी मामला : पीड़िता को धमकाने वाले 6 लोग गिरफ्तार, इनके कुछ साथी अब भी फरार

Webdunia
सोमवार, 8 अगस्त 2022 (11:20 IST)
नोएडा (उत्‍तर प्रदेश)। नोएडा पुलिस ने एक महिला के साथ अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी के समर्थन में पीड़ित महिला के साथ बदसलूकी करने और उसे धमकाने के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।जबकि इनके कुछ साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सभी आरोपी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। गिरफ्तार लोगों के कुछ साथी मौके से भाग निकले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर 93-बी स्थित एक सोसायटी में रहने वाली पीड़ित महिला के घर रविवार रात लोकेंद्र त्यागी, राहुल त्यागी, रवि पंडित, प्रिंस त्यागी, नितिन त्यागी, चर्चिल राणा सहित 10 से अधिक लोग पहुंचे।

इन लोगों ने श्रीकांत त्यागी के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाली महिला के साथ बदसलूकी की और उसे धमकाया।उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनके कुछ साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

गौरतलब है कि महिला ने सेक्टर-93बी में आवासीय सोसायटी में नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए श्रीकांत त्यागी द्वारा कुछ पेड़ लगाने पर आपत्ति जताई थी, जिसके बाद त्यागी ने महिला के साथ अभ्रद व्यवहार किया और उसे धक्का भी दिया था। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया था। मामला दर्ज होने के बाद से ही त्यागी फरार है।

आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज हैं। वह खनन के कारोबार में भी संलिप्त है। उसके भारतीय जनता पार्टी का करीबी होने की बात भी कही जा रही है।

करीब 10 साल पहले पाकिस्तान के नंबर से मिली धमकी के बाद वह चर्चा में आया था। इस संबंध में शिकायत करने के बाद उसे पुलिस सुरक्षा दी गई थी, जिसको लेकर भी विवाद है कि आखिर उसे सुरक्षा किस आधार पर दी गई थी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

भारत ने बांग्लादेश को दी चेतावनी, खुद के गिरेबान में झांक लो, बंगाल हिंसा पर ज्ञान न दे

फिल्म 'जाट' पर विवाद के बाद मेकर्स ने हटाया सीन

अमेरिका ने दी भारतीय छात्रों को चेतावनी, कानून का उल्लंघन करने वालों को होगी सजा

गाजा में इजराइल के हवाई हमले में 17 लोग मारे गए, मृतकों में 10 जबालिया शरणार्थी शिविर से

तमिलनाडु के CM स्टालिन ने अमित शाह को दी चुनौती, जानिए किन मुद्दों पर साधा निशाना...

अगला लेख