हरियाणा में एक ही परिवार के 6 लोग घर में मृत मिले, सुसाइड नोट भी हुआ बरामद

Webdunia
शुक्रवार, 26 अगस्त 2022 (17:57 IST)
अंबाला। हरियाणा के अंबाला शहर के निकट एक गांव में शुक्रवार सुबह 2 बच्चों समेत एक ही परिवार के 6 सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। हालांकि शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस मामले की कर रही है।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह (34), उनकी पत्नी रीना (28), उनकी बेटियां आशु (5) और जस्सी (7) के अलावा सुखविंदर के पिता संगत सिंह (65) तथा मां महेंद्र कौर (60) के रूप में हुई है।

नग्गल के थाना प्रभारी मनीष कुमार ने कहा कि बलाना गांव के कुछ स्थानीय लोगों ने सुबह पुलिस को इस घटना की सूचना दी और जिसके बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने कहा कि सुखविंदर एक कमरे में पंखे से लटके मिले जबकि परिवार के अन्य सदस्य बेहोश पड़े हुए थे।

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अंबाला शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटनास्थल से सुखविंदर के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

यमुनानगर की एक निजी कंपनी में काम करने वाले सुखविंदर ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि कंपनी के दो अधिकारी उन्हें 10 लाख रुपए देने के लिए मजबूर कर रहे थे, जिसकी व्यवस्था वह नहीं कर सके। सुखविंदर ने सुसाइड नोट में कंपनी के दोनों अधिकारियों के नामों का उल्लेख भी किया।

पुलिस को संदेह है कि सुखविंदर ने खुद को फांसी लगाने से पहले अपने परिवार को जहर दिया था। उन्होंने बताया कि शवों के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

क्या ट्रंप और मस्क के बीच होगा सीजफायर? धमकी से पीछे हटे 'बेचारे' Elon Musk

महाराष्ट्र में कोरोना 114 नए मामले, एक और मरीज की मौत

अयोध्या के राम मंदिर में 50 करोड़ रुपए के सोने का इस्तेमाल

बांग्लादेश में अप्रैल 2026 में होंगे चुनाव, मोहम्मद यूनुस का ऐलान

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

अगला लेख