पंजाब में बोरवेल में गिरा 6 साल का बच्‍चा, बचाव अभियान जारी

Webdunia
रविवार, 22 मई 2022 (17:03 IST)
होशियारपुर (पंजाब)। होशियारपुर में बैरामपुर के समीप ख्याला बुलंदा गांव में आवारा कुत्तों के पीछे पड़ने के दौरान 6 साल का एक लड़का रविवार को 100 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया। लड़के की स्थिति पर नजर रखने के लिए ‘बोरवेल’ के अंदर एक कैमरा लगाया गया है। पाइप के जरिए उच्च गति से ऑक्सीजन दी जा रही है।

अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। यह घटना उस वक्त हुई जब ऋतिक रोशन एक खेत में खेल रहा था और इसी दौरान कुछ आवारा कुत्ते उसके पीछे पड़ गए। इस पर वह भागते हुए बोरवेल शाफ्ट पर चढ़ गया जो जूट के बोरे से ढंका हुआ था और लड़के का वजन नहीं झेल पाया, जिससे वह गड्ढे में गिर गया। यह लड़का प्रवासी मजदूरों के परिवार से है।

अधिकारियों ने बताया कि उपायुक्त संदीप हंस समेत जिला प्रशासन का दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के एक दल को भी बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि लड़के की स्थिति पर नजर रखने के लिए ‘बोरवेल’ के अंदर एक कैमरा लगाया गया है। पाइप के जरिए उच्च गति से ऑक्सीजन दी जा रही है।

इस बीच, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि बचाव अभियान चल रहा है और वह लगातार जिला प्रशासन के संपर्क में हैं। मान ने ट्वीट किया, होशियारपुर में छह साल का लड़का ऋतिक एक बोरवेल में गिर गया है। जिला प्रशासन और स्थानीय विधायक वहां हैं और बचाव अभियान चल रहा है। मैं लगातार प्रशासन के संपर्क में हूं।

कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि वह लड़के को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, छह साल के ऋतिक को जल्दी और सुरक्षित बाहर निकालने की प्रार्थना करता हूं, जो होशियारपुर में एक बोरवेल में गिर गया है। मुझे विश्वास है कि प्रशासन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहा है। वाहेगुरु मेहर करें।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

कौन हैं अनुष्का यादव, जिनके साथ 12 साल से रिलेशन में लालू पुत्र तेज प्रताप

प्रधानमंत्री को 60 लाख रुपए चाहिए, 1971 का एक सनसनीखेज घोटाला, जिसने देश को हिला दिया था

न तो सद्भावना है और न ही मि‍त्रता, फिर सिंधु जल संधि कैसी

लव जिहादी मोहसिन के दोनों भाई फरार, पूरा परिवार पुलिस के रडार पर

सभी देखें

नवीनतम

Live: मन की बाद में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले पीएम मोदी, हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है

ओवैसी ने बहरीन में पाकिस्तान की खोली पोल, जानिए क्या कहा?

बेमौसम बारिश ने महाराष्‍ट्र के किसानों की चिंता, क्या है इसका प्याज कनेक्शन?

गुजरात समेत 4 राज्यों की 5 सीटों पर उपचुनाव, 19 जून को मतदान, 23 को नतीजे

भारी बारिश से दिल्ली का हाल बेहाल, पानी में डूबी कार, उड़ानें प्रभावित

अगला लेख