Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आंध्रप्रदेश में खाई में वाहन के गिरने 7 की मौत, 10 घायल

हमें फॉलो करें आंध्रप्रदेश में खाई में वाहन के गिरने 7 की मौत, 10 घायल
, शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2020 (12:25 IST)
अमरावती (आंध्रप्रदेश)। आंध्रप्रदेश के पूर्व गोदावरी जिले में शुक्रवार को एक वाहन के खाई में गिर जाने से कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई। वाहन में सवार लोग एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 2 अन्य ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि वाहन चढ़ाई से नीचे की ओर आ रहा था तभी अचानक उसके ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और वाहन तांतिकोंडा के निकट खाई में गिर गया। वाहन में करीब 20 लोग सवार थे। वे वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने गांव गोकावरम लौट रहे थे।
 
पुलिस ने बताया कि हादसे में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं और उन्हें राजामहेंद्रवरम स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा) (प्रतीकात्मक चित्र)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भोपाल में फ्रांस के खिलाफ रैली, विधायक मसूद के नेतृत्व में हजारों लोग जुटे