CM नीतीश कुमार के 'दरबार' में पहुंचे 7 लोग Corona संक्रमित

Webdunia
सोमवार, 3 जनवरी 2022 (18:31 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंचे 7 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से छह बिहार के निवासी हैं। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक संक्रमितों की संख्‍या 14 बताई जा रही है। 
 
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के बाद कहा कि खानपान व्यवस्था में लगा एक कर्मी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है और संकेत दिया कि राज्य बीमारी के प्रसार की रोकथाम के लिए पाबंदियां लगा सकता है। कुमार ने कहा कि जिस रफ्तार से मामले बढ़ रहे हैं, यह चिंता का विषय है।
ALSO READ: बिहार के पूर्व CM जीतनराम मांझी परिवार सहित हुए Corona संक्रमित
मुख्यमंत्री सचिवालय में हर सोमवार को उनके 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' के लिए आने वाले सभी लोगों को अनिवार्य रूप से जांच करानी होती है। जांच की रिपोर्ट आने पर हड़कंप मच गया।
 
कुमार ने कहा कि  मौजूदा दिशा-निर्देश 5 जनवरी तक लागू रहेंगे। लेकिन कल जब अधिकारी स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक करेंगे तो वे निश्चित रूप से अचानक वृद्धि को ध्यान में रखेंगे और उसके मुताबिक ही आदेश जारी करेंगे।
ALSO READ: दिल्ली में 28 फीसदी बढ़े Corona केस, 24 घंटे में आए 4000 से ज्यादा मामले
उन्होंने दोहराया कि वह अपने 'समाज सुधार अभियान' के तहत मंगलवार को गया का दौरा करेंगे और निर्धारित कार्यक्रमों के बारे में बाद में निर्णय लिया जाएगा।
 
पूछा गया कि क्या वह यह मानते हैं कि पड़ोसी उत्तर प्रदेश समेत 5 राज्यों में होने विधानसभा चुनावों को कोविड की वजह से टाल दिया जाना चाहिए, तो कुमार ने कहा कि यह संबंधित राज्य तय करें। अगर हम देखें तो, केरल में तब चुनाव हुए थे, जब वहां सबसे ज्यादा दैनिक मामले आ रहे थे। बिहार में जब चुनाव हुए थे तो भी हालात बहुत अच्छे नहीं थे।
 
केरल में अप्रैल 2021 में चुनाव हुए थे, जबकि बिहार में अक्टूबर-नवंबर 2020 में चुनाव हुए थे। गोवा, पंजाब, मणिपुर और उत्तराखंड के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में फरवरी मार्च में चुनाव कराए जाने हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख