Publish Date: Fri, 21 Aug 2020 (16:54 IST)
Updated Date: Fri, 21 Aug 2020 (16:57 IST)
मुंबई। दक्षिण मुंबई में 7 मंजिला इमारत में शुक्रवार को आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कुछ लोगों के इस इमारत में फंसे होने की आशंका है।
मस्जिद बंदर उपनगर ट्रेन स्टेशन के समीप स्थित सात मंजिला यह इमारत वाणिज्यिक सह रिहायशी इमारत है।अधिकारी ने बताया कि इमारत में दोपहर करीब दो बजे आग लगी।
उन्होंने बताया कि दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए हैं और फंसे हुए लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है।(भाषा)
फोटो सौजन्य : टि्वटर