Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नोएडा की एक फैक्टरी में लगी भीषण आग, सिक्योरिटी गार्ड की जलकर मौत

Advertiesment
Fierce Fire
नोएडा। थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर 63 में स्थित बॉल पेन बनाने वाली एक फैक्टरी में रविवार रात 2 बजे आग लग गई। आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की 13 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड की जलकर मौत हो गई।
मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के एच-90, सेक्टर 63 में एच.एम. ट्विस्ट कंटेनर प्राइवेट लिमिटेड के नाम से बॉल पेन बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने बताया कि फैक्टरी में रविवार देर रात 2 बजे आग लग गई। आग इमारत के तीनों तल पर फैल गई।
 
उन्होंने बताया कि इस घटना में गार्ड संदीप कुमार (23) पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम सफीपुर, थाना जगतापुर, जनपद बहराइच आग की चपेट में आ गया तथा झुलसने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है तथा आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
 
सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। आग की सूचना पाकर जिला प्रशासन व पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग व पुलिस के अधिकारी इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि आग बुझाने के उपकरण घटना के समय काम कर रहे थे या नहीं? (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राम के बाद UP में परशुराम की इंट्री, लखनऊ में लगेगी 108 फुट ऊंची प्रतिमा