73 वर्षीय बलात्कारी को 10 वर्ष की जेल

Webdunia
बुधवार, 16 जुलाई 2014 (17:16 IST)
FILE
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने 73 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर अपने पड़ोसी की 20 वर्षीय मेड के साथ बार-बार बलात्कार करने पर 10 वर्ष जेल की सजा सुनाई। बलात्कार के कारण लड़की गर्भवती हो गई और उसने एक बेटी को जन्म दिया।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एमसी गुप्ता ने अशोक विहार निवासी घनश्याम दास नंदवानी को लड़की से बलात्कार का दोषी पाया। पीड़िता के बच्चे के डीएनए का मिलान दोषी के डीएनए से होने के बाद अदालत ने घनश्याम दास को मामले में दोषी करार दिया।

इसके अलावा उन्होंने घनश्याम को मेड को जान से मारने की धमकी देने का भी दोषी पाया। दोषी ने पीड़िता को धमकी दी थी कि उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया वह उसे जान से मार देगा। अदालत ने दोषी पर 30,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया।

अदालत ने कहा कि नंदवानी ने 25 मई 2010 के शुरुआती 5-6 महीनों में पीड़िता का कई बार बलात्कार किया। नंदवानी ने इसके अलावा यह धमकी भी दी कि यदि वह किसी को इस घटना की जानकारी देगी तो वह उसे जान से मार देगा। इस पर लड़की गर्भवती हो गई और उसने एक बच्ची को जन्म दिया जिसका डीएनए दोषी के डीएनए से मिल गया।

अभियोजन के अनुसार 24 मई 2010 को यह शिकायत दर्ज कराई गई थी कि उसके मालिक के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने लड़की (अब 24 वर्ष) का कई बार बलात्कार किया। (भाषा)

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

HPBOSE 10th Result : हिमाचल बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने हासिल किए शीर्ष 7 स्थान

भारत की दृढ़ता का एक निर्णायक क्षण, दुश्मन के लिए चेतावनी है ऑपरेशन सिंदूर

पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध पूरी तरह से द्विपक्षीय रहेंगे : जयशंकर

सोने में 1,800 की गिरावट 95,050 रुपए पर पहुंचे दाम