मिजोरम में बड़ा हादसा, पत्थर की खदान धंसने से 8 लोगों की मौत

Webdunia
मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (10:31 IST)
आइजोल। दक्षिण मिजोरम के हनहथियाल जिले में सोमवार को ढही पत्थर की एक खदान ढह गई। खदान के मलबे से 8 शव बरामद किए गए हैं। असम राइफल्स, BSF और NDRF की टीम जांच में जुट गई।
 
हनहथियाल के जिला उपायुक्त आर लालरेमसंगा ने बताया कि खदान धंसने की घटना में 12 लोग लापता हो गए थे और मंगलवार सुबह 7 बजे तक इनमें से 8 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर तलाश अभियान जारी है। मंलवार सुबह राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की एक टीम वहां पहुंची, जिनमें दो अधिकारी और 13 जवान शामिल हैं।
 
लालरेमसंगा के मुताबिक, हादसे में लापता 12 लोगों में से 4 ABCI इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे, जबकि आठ अन्य एक ठेकेदार के साथ काम करते थे।
 
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने बचाव अभियान में स्थानीय पुलिस और लोगों का साथ दिया।
 
इससे पहले, हनहथियाल के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया था कि यह हादसा सोमवार अपराह्न तीन बजे हुआ, जब एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिक जिले के मौदढ़ गांव में स्थित पत्थर की इस खदान में काम कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा था कि हादसे के समय 13 श्रमिक खदान में काम कर रहे थे, जिनमें से एक बाहर निकलने में सफल हो गया, जबकि बाकी 12 अन्य मलबे में फंस गए।
Edited by : Nrapendra Gupta (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप फिर भारत पर भड़के, टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी, कहा- रूस से तेल खरीदकर कमाता है भारी मुनाफा

आपके शहर में भी हो सकता है! पुलिस ने जारी किया अलर्ट, भूलकर भी न करें ये काम

मैं बनूंगा प्रेमानंद! साधु बनने के लिए घर से भागा 13 साल का लड़का

रशियन लड़कियों को भारी पड़ा यूक्रेन का ड्रोन अटैक का वीडियो बनाना, हमले के बाद विस्फोट को कर रही थीं शूट

देश में लॉन्च हो रहा है नया इन्वेस्टमेंट ऑप्शन SIF! जानें SIP से कैसे है अलग और कौन कर सकता है निवेश

सभी देखें

नवीनतम

big disasters of uttarakhand : उत्तराखंड की 5 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं, जिनमें गई हजारों लोगों की जान

भोपाल-इंदौर को मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने का एक्ट विधानसभा से पास, बोले CM मोहन यादव, जेट की गति से विकसित हो रहा इंदौर

Uttarakhand Cloudburst : उत्तराखंड के धराली में बादल फटा, हर्षिल आर्मी कैंप तबाह, कई जवानों के लापता होने की आशंका

कौन थे सत्यपाल मलिक? किसान आंदोलन के बाद मोदी सरकार से कर दी थी बगावत

Gold : 2,000 महंगी हुई चांदी, 800 रुपए बढ़े सोने के दाम

अगला लेख