Video : मुंबई एयरपोर्ट पर हादसा, रनवे पर फिसला चार्टर्ड विमान, 8 यात्री घायल

Webdunia
गुरुवार, 14 सितम्बर 2023 (22:22 IST)
मुंबई। मुंबई हवाई अड्डे पर गुरुवार को उतरते समय भारी बारिश के बीच एक छोटा विमान रनवे पर फिसल गया और विमान में सवार सभी 8 यात्रियों को चोटें आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के कारण करीब 40 विमानों ने देरी से उड़ान भरी।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के बाद हवाई अड्डे के दोनों रनवे को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया और एक रनवे को शाम करीब छह बजकर 47 मिनट पर खोला गया।
 
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने एक बयान में कहा कि ‘वीएसआर वेंचर्स’ का लियरजेट 45 विमान वीटी-डीबीएल विशाखापत्तनम से आ रहा था और मुंबई हवाई अड्डे पर उतरते समय रनवे पर फिसल गया।
 
उसने कहा कि विमान ‘मुंबई हवाई अड्डे के रनवे 27 पर उतरते समय रनवे पर फिसल गया। विमान में दो यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे।’
 
डीजीसीए ने यह भी कहा कि घटना के वक्त भारी बारिश के कारण हवाई अड्डे पर दृश्यता 700 मीटर थी।
 
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने कहा कि घटना में घायल आठ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
<

VIDEO | CCTV visuals of the moment when a private charter plane crashed while landing amid heavy rains at the #Mumbai airport earlier today.

The Learjet 45 aircraft VT-DBL belonging to VSR Ventures was operating a flight from Vishakhapatnam to Mumbai, sources said.

(Source:… pic.twitter.com/4SzDA9m5ej

— Press Trust of India (@PTI_News) September 14, 2023 >
मुंबई हवाई अड्डे ने एक बयान में कहा कि यह घटना शाम तकरीबन पांच बजकर आठ मिनट पर हुई। 
 
उसने कहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एअरसाइड दल मदद के लिए घटनास्थल पर मौजूद है।
 
एक अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए और हवाई यातायात नियंत्रण द्वारा शाम छह बजकर 47 मिनट पर रास्ता साफ होने की मंजूरी दिए जाने के बाद रनवे 27 अब खोल दिया गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

हाथरस हादसे पर घिरे 'साकार हरि' की पूरी कहानी, क्या कहती हैं पैतृक गांव की महिलाएं

CBI ने भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज की पहली FIR, जानिए क्‍या है मामला...

Hemant Soren : झारखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का राजनीतिक सफर

Hathras stampede case : 100 करोड़ संपत्ति के स्वामी नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा, जानिए UP में स्थित 24 आश्रमों की सचाई

Tamil Nadu : पूर्व मंत्री सेंथिल बालाजी की रिमांड अवधि बढ़ाई, मनीलॉन्ड्रिंग केस में किया था गिरफ्तार

भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिए त्रिपुरा में 5 रोहिंग्या गिरफ्तार

UK General Election : PM मोदी ने लेबर पार्टी की शानदार जीत पर कीर स्टार्मर को दी बधाई

गोवा में बिहारी श्रमिक की मौत का मामला, 3 पुलिसकर्मी सस्‍पैंड

Chhattisgarh : कुएं में जहरीली गैस से 5 लोगों की मौत, 5-5 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान

शिवसेना नेता हाथ जोड़ता रहा, निहंगों ने उसे बेदर्दी से काट डाला, सोशल मीडिया में सामने आया VIDEO

अगला लेख
More