Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हरियाणा में ट्रक के बस को टक्कर मारने से 8 लोगों की मौत, 15 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें हरियाणा में ट्रक के बस को टक्कर मारने से 8 लोगों की मौत, 15 घायल
, शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (12:45 IST)
अंबाला। हरियाणा के अंबाला जिले में कक्कड़ माजरा गांव के पास शुक्रवार को एक ट्रक और बस की टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। घटना पंचकूला-यमुनानगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कक्कड़ माजरा गांव के पास हुई। बस उत्तरप्रदेश के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रही थी।
 
पुलिस ने बताया कि बस के 3 यात्री कक्कड़ माजरा में उतर रहे थे, तभी ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। घायलों को अंबाला सिटी और नारायणगढ़ के सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि बस में सवार अधिकतर लोग निर्माण कार्य करने वाले प्रवासी मजदूर थे। राहगीरों की मदद से हताहत लोगों को बस से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कर्नाटक में भाजपा विधायक के बेटे के घर लोकायुक्त छापा, 6 करोड़ की नकदी बरामद