Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Patna News : नीतीश कुमार के 14 में से 8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज, तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल

हमें फॉलो करें Patna News : नीतीश कुमार के 14 में से 8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज, तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल
, रविवार, 22 नवंबर 2020 (16:26 IST)
पटना। राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए रविवार को सवाल किया कि मुख्यमंत्री के नवरत्नों में अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों है और इनके मंत्रियों को भ्रष्टाचार बड़ी बात क्यों नहीं लगती है? राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुकुट मणि, जद(यू) के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है।
 राजद नेता ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें एक पत्रकार द्वारा इस बारे में सवाल पूछे जाने पर अशोक चौधरी को यह कहते देखा गया कि हाईकोर्ट ने इस मामले को खारिज किया और उच्चतम न्यायालय में उनके पक्ष को नहीं सुना गया है और जब तारीख आएगी, तब वह अपना पक्ष रखेंगे, इसमें क्या बड़ी बात है। 
 
बहरहाल, तेजस्वी ने कहा, कि इनकी निष्कपटता देखिए। कहते हैं बीवी का भ्रष्टाचार कोई बड़ी बात नहीं। राजद ने अधिकारिेक ट्वीट में सवाल किया कि नीतीश के नवरत्नों में सभी अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों है? पार्टी ने कहा कि इनके मंत्रियों से करोड़ों के भ्रष्टाचार पर सवाल पूछो तो कहते हैं कि भ्रष्टाचार बड़ी बात नहीं। 
webdunia
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि नीतीश कुमार नीत सरकार के 14 में से 8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। खबरदार, अगर कोई नैतिकता, सुशासन और लोकलाज की बात करेगा।
ALSO READ: किसी भी स्थान पर बल्लेबाजी को तैयार हूं, टीम प्रबधंन पर छोड़ा फैसला : रोहित शर्मा
उन्होंने कहा था कि बदलाव के जनादेश के विपरीत अनैतिक सरकार बनाते ही नीतीशजी ने रोजी-रोटी जैसे सकारात्मक मुद्दों को छोड़ नकारात्मकता को गले लगा लिया है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह की मुश्किलें बढ़ी, 4 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में