केरल में भारी बारिश का कहर, 8 लोगों की मौत, 7800 से ज्यादा बेघर

Webdunia
शनिवार, 8 जुलाई 2023 (00:07 IST)
Heavy rain in Kerala : केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण हुई भारी बारिश से संबंधित घटनाओं में 8 लोगों की जान चली गई है, जबकि 7800 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि कन्नूर और कोझिकोड में दो-दो मौतें हुईं, जबकि अलाप्पुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम और कासरगोड जिलों में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।
 
बारिश की तीव्रता शुक्रवार को कम हो गई, लेकिन भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया, जबकि केरल के छह अन्य जिलों में आज के लिए ‘यलो’ अलर्ट था, मगर ‘रेड अलर्ट’ जारी नहीं किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि बारिश में कमी हो सकती है।
 
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) ने कहा कि कन्नूर और कोझिकोड में दो-दो मौतें हुईं, जबकि अलाप्पुझा, पलक्कड़, मलप्पुरम और कासरगोड जिलों में एक-एक व्यक्ति की जान गई है।
 
इसमें कहा गया है कि राज्यभर में खोले गए 203 राहत शिविरों में 7844 लोगों को रखा गया है। उसने यह भी बताया है कि भारी बारिश की वजह से राज्यभर में 51 मकान पूरी तरह से और 1023 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।
 
इससे पहले दिन में, मुन्नार में कोच्चि-धनुषकोडी राष्ट्रीय राजमार्ग के गैप रोड खंड पर मामूली भूस्खलन से यातायात अवरुद्ध हो गया। इडुक्की जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रास्ते से जल्दी ही मलबा हटा दिया जाएगा, लेकिन यह आज रात बंद रहेगा।
 
त्रिशूर जिला प्रशासन ने बताया कि पेरिंगलकुथु बांध के दरवाजे आज खोले जाएंगे, जिससे चलक्कुडी नदी का जल स्तर बढ़ सकता है, इसलिए नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। 
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयोध्या : रामपथ निर्माण में लापरवाही पर एक्शन, PWD के 3 इंजीनियर सस्पेंड

चीन को क्‍यों याद आए भारत के पंचशील सिद्धांत? राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कही यह बड़ी बात

क्या अमेरिकी चुनाव में ट्रंप मारेंगे बाजी? जानिए क्या कहता है सर्वेक्षण

हवाई अड्‍डा हादसे की आंखों देखी, मच गई थी अफरा तफरी, लोग चिल्लाते नजर आए

जो बाइडेन या डोनाल्‍ड ट्रंप, किसके जीतने पर होगा भारत को फायदा?

सभी देखें

नवीनतम

AAP ने केजरीवाल की रिहाई को लेकर BJP मुख्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Bihar में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद क्यों गिर रहे हैं पुल, जीतन राम मांझी ने जताया साजिश का शक

NEET PG Exam Date 2024 : जल्द घोषित होगी नीट पीजी एग्जाम डेट, क्या बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

Tamil Nadu : 60 लोगों की मौत के बाद जागी इस राज्य की सरकार, शराब तस्करों को होगी उम्रकैद

NEET UG Exam पेपर लीक मामले में CBI की गुजरात में छापेमारी, झारखंड में पत्रकार गिरफ्तार

अगला लेख
More