Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

8 साल के बच्चे ने डेढ़ साल के बच्चे को मौत के घाट उतारा, कहा भाई की पिटाई का लिया बदला

हमें फॉलो करें 8 साल के बच्चे ने डेढ़ साल के बच्चे को मौत के घाट उतारा, कहा भाई की पिटाई का लिया बदला
, मंगलवार, 30 अप्रैल 2019 (14:05 IST)
क्या खिलौनों से खेलने की उम्र में कोई बदला लेने के लिए हत्या कर सकता है? सुनकर सन्न रह जाएंगे लेकिन दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी में एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां 8 साल के बच्चे ने डेढ़ साल के बच्चे की हत्या कर दी। 
 
पुलिस के मुताबिक डेढ़ साल का मासूम आलोक रविवार की रात से आलोक गायब था। आलोक की मां की आंख जब सुबह चार बजे खुली तो उसे आलोक को बिस्तर पर नजर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद करीब 7 बजे बच्चे का शव एक गंदी नाली में मिला। 
 
पुलिस ने जांच की तो पाया कि आलोक की आंख और चेहरे पर चोट के निशान थे। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आलोक के पड़ोस में ही रहने वाला 8 साल का एक और बच्चा भी गायब है। पुलिस को पता चला है कि जब आलोक गायब हुआ था, यह बच्चा भी उसी समय गायब हुआ था। पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया।
 
आरोपी बच्चे ने बताया कि उसने आलोक को उठाकर कई बार पानी की टंकी में डुबोया। उसके बाद उसे नाली में फेंक दिया। कारण पूछने पर बच्चे ने बताया कि कुछ दिन पहले आलोक की बहन ने छत पर उसके भाई की पिटाई कर दी थी। जिससे उसके सिर भी सूजन आ गई थी। इसी बात से गुस्साए बच्चे ने आलोक की हत्या कर दी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

किंग्स इलेवन पंजाब के को-ऑनर नेस वाडिया को ड्रग्स के मामले में 2 साल की सजा