सूरत में गिराया गया 85 मीटर ऊंचा 'कूलिंग टॉवर'

Webdunia
मंगलवार, 21 मार्च 2023 (23:00 IST)
सूरत। गुजरात के सूरत शहर में स्थित एक बिजलीघर के 30 साल पुराने 85 मीटर ऊंचे 'कूलिंग टॉवर' को मंगलवार को नियंत्रित विस्फोट के जरिए गिरा दिया गया।
 
अधिकारियों के मुताबिक, गैस से चलने वाले ‘उतरन ताप विद्युत संयंत्र’ के करीब 72 मीटर व्यास और 85 मीटर ऊंचे आरसीसी टॉवर को सुबह करीब 11:10 बजे गिराया गया। एक अधिकारी ने बताया कि 'तकनीकी-वाणिज्यिक कारण' से ढांचे को गिराया गया है।
 
उन्होंने बताया कि इस दौरान 262.5 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया। टॉवर सात सेकेंड के भीतर एक तेज आवाज के साथ नीचे गिर गया, जिससे धूल की एक मोटी परत फैल गई।
 
एहतियात के तौर पर लोगों को टावर से करीब 250-300 मीटर दूर रखने के लिए बिजलीघर के आस-पास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई थी। यह बिजलीघर तापी नदी के किनारे स्थित है। एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोटक लगाने के लिए विशेषज्ञों की मदद ली गई।
 
प्रभारी अपर मुख्य अभियंता आर आर पटेल ने कहा कि यह टावर गुजरात राज्य विद्युत निगम के 135 मेगावाट बिजली संयंत्र का हिस्सा था और इसका इस्तेमाल शीतलन उद्देश्यों के लिए किया जाता था। इसकी ऊंचाई 85 मीटर थी, जिसका निचला व्यास 72 मीटर था।
 
पटेल ने कहा कि सितंबर 2021 में टावर के विध्वंस की प्रक्रिया शुरू हुई और इसके बॉयलर, जनरेटर, टरबाइन और ट्रांसफार्मर को तोड़ दिया गया था। इस टावर का निर्माण 1993 में किया गया था। (भाषा) 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

रूस से तेल खरीदने पर भारत के लिए अमेरिका का 500% टैरिफ बिल, क्या बोले एस जयशंकर

हीरो मोटोकॉर्प ने लॉन्च किए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर, जून में बढ़ी बिक्री

PM मोदी की ऐतिहासिक घाना यात्रा हुई संपन्‍न, त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए हुए रवाना

पुलिसकर्मी ने ‍ही किया नाबालिग से रेप, स्कूल से घर जा रही लड़की का अपहरण

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के को निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

अगला लेख