तमिलनाडु में 13000 रुपए में नीलाम हुआ एक नींबू

तमिलनाडु के इरोड जिले के एक गांव के मंदिर में अनुष्ठान में इस्तेमाल होने वाले एक नींबू की 13000 रुपए में नीलामी हुई।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2025 (18:12 IST)
Lemon worth 13000 Rupees: तमिलनाडु के इरोड जिले के एक गांव के मंदिर में अनुष्ठान में इस्तेमाल होने वाले एक नींबू की 13,000 रुपए में नीलामी हुई। मंदिर के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। वार्षिक महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर कई वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत विलक्केथी गांव के पजमथिन्नी करुप्पा ईश्वरन मंदिर में बुधवार मध्यरात्रि सार्वजनिक नीलामी आयोजित की गई।
 
श्रद्धालु मुख्य देवता की मूर्ति पर रखी गईं पवित्र वस्तुओं के लिए बोली लगाते हैं, जिनमें एक नींबू, चांदी की एक अंगूठी और चांदी का एक सिक्का शामिल होता है। थंगराज नामक व्यक्ति ने 13,000 रुपए में नींबू खरीदा, जबकि अराचलुर के चिदंबरम ने 43,100 रुपए में चांदी की अंगूठी खरीदी। 
 
रविकुमार और बनुप्रिया ने संयुक्त रूप से चांदी के सिक्के के लिए 35,000 रुपए की बोली लगाई। मंदिर के अधिकारियों ने बताया कि नीलामी के बाद, वस्तुओं को विशेष पूजा के लिए देवता के समक्ष रखा गया। श्रद्धालुओं का मानना ​​है कि इन वस्तुओं को रखने से उनके परिवार में समृद्धि आती है। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख