बेंगलुरु की बिल्डिंग में लगी भीषण आग, जान बचाने के लिए टॉप फ्लोर से कूदा शख्स

Webdunia
बुधवार, 18 अक्टूबर 2023 (23:25 IST)
A massive fire broke out in the building : बेंगलुरु के कोरामंगला इलाके में बुधवार को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। एक व्यक्ति ने आग से बचने के लिए इमारत की छत से छलांग लगा दी। घटना के समय आसपास के लोगों ने एक विस्फोट की आवाज भी सुनी।
 
दमकल विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि एक व्यक्ति ने आग से बचने के लिए इमारत की छत से छलांग लगा दी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके साथ एक अन्य घायल का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 
उन्होंने बताया कि चार मंजिला इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित ‘हुक्का बार एंड कैफे’ में दोपहर के आसपास आग लग गई जहां कई रसोई गैस सिलेंडर रखे थे। घटना के समय आसपास के लोगों ने एक विस्फोट की आवाज भी सुनी। एक दमकल अधिकारी ने कहा, हमने आठ दमकल वाहन मौके पर भेज दिए और हमारे वरिष्ठ अधिकारी वहां हैं।
 
अधिकारी ने कहा, आग को बुझा लिया गया है। दो लोगों को गंभीर चोट आई है। लोगों ने जैसे ही इमारत से धुआं निकलता देखा, उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचित कर दिया। उस समय कैफे में कोई ग्राहक नहीं था।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख