अलवर में सात माह की बच्ची के दुष्कर्मी को फांसी की सजा

Webdunia
शनिवार, 21 जुलाई 2018 (20:58 IST)
अलवर। सात माह की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को एससी/एसटी कोर्ट के जज जगेन्द्र अग्रवाल ने शनिवार को फांसी की सजा सुनाई। यह घटना 10 मई की है।  
 
यह मामला इसलिए महत्वपूर्ण है कि जज अग्रवाल ने तेजी से सुनवाई कर 2 माह 11 दिन के भीतर मात्र 22 कार्य दिवसों में ही निर्णय दे दिया।
 
मामला लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के हरसाना गांव का है, जहां 10 मई की रात को दुधमुही बालिका अपनी मां के साथ सोई हुई थी। देर रात वह अपनी नेत्रहीन जेठानी के पास बच्ची को सोता छोड़ पानी लेने घर के अंदर चली गई। इसी दौरान गांव का ही पिंटू जोतगी उसे चुपके से उठाकर पास ही मिडिल स्कूल के खेल के मैदान में ले गया और मासूम के साथ दुष्कर्म किया। 
 
बाद में आरोपी गंभीर हालत में बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास‌ के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : क्यों बढ़ रहे हैं सोने के भाव, अखिलेश यादव ने किया खुलासा

Whatsapp को सीधी टक्टर दे रहा है Zoho का Arattai, जानिए क्यों बन रहा है यूजर्स की पसंद

RBI इनएक्टिव और अनक्लेम्ड फंड्स के लिए लाए हैं नई स्कीम, जानिए क्या है खास?

देश के लिए इस साल घातक रहा मानसून, 1500 से ज्यादा लोगों की ली जान, किस राज्य में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

क्या बिहार में चलेगा 10 हजार का दांव, यह है मतदाता के मन की बात

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 साल और उसके 6 प्रमुख चेहरे

कैसी है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तबीयत, सामने आया बड़ा अपडेट

ASEAN समिट में आमने-सामने आ सकते हैं PM मोदी और ट्रंप, टैरिफ और व्यापार विवाद के बाद होगी पहली मुलाकात

इंदौर में कंगारूओं ने कीवियों को 89 रनों से रौंदकर किया विश्वकप का आगाज

योगी सरकार में नवरात्रि का पर्व बना आस्था-विकास की एक अद्भुत मिसाल

अगला लेख