Badrinath: बद्रीनाथ को ओढ़ाए कंबल पर लेपित घी मिला ताजा, देश में रहेगी खुशहाली

एन. पांडेय
शनिवार, 29 अप्रैल 2023 (19:59 IST)
  • बद्रीनाथ के घृत कंबल से खुशहाली का संकेत
  • देश की खुशहाली का संकेत
  • बर्फबारी के बाद भी घी सूखा नहीं
Badrinath Dham: बद्रीनाथ। बद्रीनाथ धाम (Badrinath Dham) के कपाट (doors) खुलने पर भगवान बद्रीनाथ (Badrinath) को ओढ़ाए गए घृत (ghee) कंबल पर लेप किया गया घी का ताजा पाया जाना देश में खुशहाली का प्रतीक माना जा रहा है। बद्रीनाथ के तीर्थ पुरोहित मान रहे है कि मंदिर के कपाट खुलने पर बर्फ की फुहारों और पुष्पवर्षा के होने के भी संकेत यही हैं।
 
कपाट खुलने के बाद ये सब बातें किसी चमत्कार से कम नहीं मानी जा रही हैं। बद्रीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि घृत कंबल पर घी ताजा मिलने का अभिप्राय यह है कि देश में खुशहाली बनी रहेगी। बीते वर्ष भी कंबल पर लगा घी ताजा था। बाहर इतनी बर्फबारी के बाद ठंड होने के बाद भी अगर घी सूखता नहीं है तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।
 
धार्मिक परंपराओं के अनुसार कपाट बंद होने पर भगवान बद्रीनाथ को घी में लिपटा कंबल ओढ़ाया जाता है। माणा गांव की महिलाओं की ओर से भगवान बद्रीनाथ को चढ़ाने के लिए कम्बल उपवास रख बुना जाता है। जब शीतकाल के समय कपाट बंद होते हैं तो यह कम्बल घी में सराबोर करने के बाद भगवान को ओढ़ाया जाता है।
 
शीतकाल के बाद जब कपाट खोले जाते हैं तो सबसे पहले घी में लिपटे इस कंबल को हटाया जाता है। अगर कंबल का घी अधिक नहीं सूखा है तो उसे देश में खुशहाली रहने का संकेत माना जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि अगर कंबल का घी सूख गया या कम हो गया तो उस साल देश में सूखा या अत्यधिक बारिश की आशंका रहती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ, क्या बोली मोदी सरकार

RBI क्यों खरीद रहा भर-भर कर सोना, क्या देश में आने वाला है संकट, जानिए सच

प्रेमानंदजी का जवाब सुन देश की महिलाएं भड़क गईं, आखिर क्या है पूरा मामला

22 दिनों तक जवानों ने ड्रोन से भेजा खाना खाया, कैसे किया आतंकियों का काम तमाम, अमित शाह ने बताया पूरा ऑपरेशन

राज्यसभा में किसने ट्रंप को बताया चाचा चौधरी, संसद से कर दी यह मांग

सभी देखें

नवीनतम

डोनाल्ड ट्रंप के Dead Economy वाले बयान का राहुल गांधी ने किया समर्थन, जानिए क्या बोले

Tripura : तेज रफ्तार कार ने पुलिस वैन को मारी टक्कर, 1 जवान समेत 4 लोगों की मौत

India-US trade deal : डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

देश को मिलेंगे 4 नए रेल नेटवर्क, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानिए परियोजनाओं की लागत

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

अगला लेख