आदित्य ठाकरे का बड़ा बयान, आरे कॉलोनी में पेड़ काटने वाले अधिकारियों को सत्ता में आते ही PoK भेज देंगे

Webdunia
रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (10:07 IST)
मुंबई। शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई की आरे कॉलोनी में मेट्रो द्वारा पेड़ों को काटने का विरोध कर रहे पर्यावरण कार्यकर्ताओं का समर्थन किया और उन्हें हिरासत में लिए जाने और उनको गिरफ्तार किए जाने का विरोध किया। आदित्य ने कहा कि आरे में पेड़ काटने वाले अधिकारियों को सत्ता में आते ही PoK भेज देंगे।
 
पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू कर दी थी। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे करीब 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था। इसमें शिवसेना की उपनेता प्रियंका चतुर्वेदी भी शामिल थीं
 
उद्धव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पेड़ों को काटने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा है कि आरे में पेड़ों को काटने का मुद्दा बेहद गंभीर है। पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे आदित्य ठाकरे ने कहा कि आरे में पेड़ काटने वाले अधिकारियों को सत्ता में आते ही PoK भेज देंगे।
 
आदित्य ने मुख्यमंत्री देंवेद्र फडणवीस से अनुरोध किया कि वे महानगर पुलिस से प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामला दर्ज न करने को कहें। ठाकरे की पार्टी शिवसेना राज्य में बीजेपी की सहयोगी है। आदित्य से पहले उनके पिता उद्धव ने भी आरे में पेड़ काटे जाने का विरोध किया था।
 
क्या है पूरा मामला : मुंबई मेट्रो का कार शेड बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने आरे कॉलोनी के जंगल के 2702 पेड़ काटने के आदेश दे दिए हैं। भारी विरोध के बाद भी पेड़ काटने का ऑपरेशन शुरू हो गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने पेड़ काटने के खिलाफ दायर याचिकाएं इस आधार पर खारिज कर दी कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट और एनजीटी में लंबित है।
 
ALSO READ: आरे कॉलोनी में पेड़ों की कटाई पर सियासी बवाल, निशाने पर शिवसेना और भाजपा
 
सैकड़ों लोगों ने किया विरोध : प्रस्तावित कार शेड स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए। शुक्रवार देर रात सैकड़ों लोग पेड़ों को काटने से रोकने के लिए पहुंच गए थे। कई ट्वीट कर इस मुद्दे पर महाराष्ट्र की देवेंद्र फडणवीस सरकार और बृहन्मुम्बई महानगरपालिका की निंदा की गई है।
 
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो : सोशल मीडिया पर पेड़ों को काटने का वीडियो वायरल हो गया लेकिन मुंबई मेट्रो रेल निगम के अधिकारियों से अब तक इसकी पुष्टि नहीं की थी कि वाकई नियोजित मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ों की कटाई शुरू हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज लुधियाना में उद्योग जगत से करेंगे सीधा संवाद

चीन राफेल को बदनाम कर रहा हैः फ्रेंच खुफिया एजेंसी

पटरी से उतर चुके हैं एलन मस्क, डोनाल्ड ट्रंप का मस्क पर तंज

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश होने की संभावना, जानें देश के अन्य राज्यों का मौसम

LIVE: ब्रिक्स देश आतंकवाद के खिलाफ हुए एकजुट तो ट्रंप ने दे डाली 10 फीसदी टैरिफ की धमकी

अगला लेख